नेपाली संस्कृति और विकास के क्षेत्र में नेपाल–भारत सहकार्य उदाहरणीय’
काठमांडू, ७ फागुन –
राष्ट्रीय एकता अभियान ने रविवार काठमांडू में ‘नेपाली संस्कृति और विकास के क्षेत्र में नेपाल–भारत सहकार्य’ विषय को लेकर विचार गोष्ठी सम्पन्न की है ।
अभियान के अध्यक्ष विनय यादव की अध्यक्षता तथा अभियान के संरक्षक मण्डल के सदस्य एवम् नोवेल मेडिकल कॉलेज के डाइरेक्टर डॉ. निरन्जन कुमार के प्रमुख आतिथ्य में आयोजित गोष्ठी में अभियान की उपाध्यक्ष सुनीता साह, अभियंता हेमन्त लामा, काजी कार्की, अभियान के केन्द्रीय सदस्य डॉ प्रभात कुशवाहा, धार्मिक अभियन्ता खेमनाथ आचार्य, अभियान के केन्द्रीय सदस्य चन्द्र यदुवंशी आदि ने अपने मंतव्य रखा ।
कार्यक्रम में बक्ताओं ने दोनों देश के बीच भौगोलिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक और राजनीतिक सम्वन्ध के विषय में चर्चा की । भारत और नेपाल की आत्मा एक ही है यह तर्क देते हुए जक्तओं ने कहा कि नेपाल के विकास में भारत ने जो योगदान दिया है उसकी कद्र करनी चाहिए ।
नेपाली संस्कृति और विकास के क्षेत्र में नेपाल–भारत बीच के सहकार्य उदाहरणीय हैं और इसे और मजबूत बनाने के लिए सनातन धर्म संस्कृति का संरक्षण जरुरी है । वक्ताओं ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति ही देश की राष्ट्रीयता को बचा सकती है ।

