Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तीन दिवसीय मधानी महोत्सव संपन्न

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । नेपाल के रौतहट जिला के मौलापुर में पुरातात्विक महादेव मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय मधानी महोत्सव रविवार की रात संपन्न हो गयी। मधानी महोत्सव के अवसर पर रविवार को अन्तरराष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौलापुर नगरपालिका की मेयर रिना कुमारी शाह की अगुवाई में हुयी कुश्ती में नेपाल के चर्चित पहलवान देवा थापा, हरियाणा के मन्नू पहलवान, अयोध्या के अमित बाबा, नेपाल के राष्टीय पहलवान लक्ष्मण यादव, ब्रह्मदेव यादव, मोख्तार आलम सहित तीन जोड़ी सहित कुल तीस पहलवानों नेअखाड़ा पर पहलवानी का करतव दिखाया। धोविया पाट, नाग फांस सहित कई पैतरेबाजी का पहलवानों ने प्रयोग किया। इस दंगल को एक लाख से अधिक लोगों ने आनंद लिया।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 14 अगस्त 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com