Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शीर्ष नेताओं के बीच आज निर्णायक वार्ता

 

काठमांडू, १२ फागुन –

 

 

 

 

राष्ट्रपति पद के साझा उम्मीदवार चयन करने के लिए सक्रिय राजनीतिक दल के शीर्ष नेताओं के बीच आज निर्णायक वार्ता होनेवाली है । सरकार के नेतृत्वकर्ता दल नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष एवम् प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड आज नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली से भी बातचीत करेंगे । आज ही वो नेपाली कांग्रेस के साथ भी बातचीत करनेवाले हैं ।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के 15वें महाधिवेशन की मतगणना पूरी

जसपा के नेता राजेन्द्र श्रेष्ठ ने आज सुबह जानकारी दी है कि कांग्रेस, माओवादी, एकीकृत समाजवादी और जसपा के संयुक्त बैठक की तैयारी हो रही है । वृहस्पतिवार माओवादी, एकीकृत समाजवादी और जसपा की संयुक्त बैठक हुई थी । उसी बैठक ने आज कांग्रेस के साथ भी वार्ता करने की सहमति की है । आज की बैठक में कांग्रेस नेतृत्व के पाँच दलीय गठबन्धन को पुर्न जीवित करने की तैयारी को औपचारिकता देने की बात नेताओं ने कही है ।
कांग्रेस सहित की बैठक राष्ट्रपति में राष्ट्रीय सहमति का उम्मीदवार चयन करना और पुराने सत्ता गठबन्धन पुर्न जीवित करन के विषय में केन्द्रित है । २५ गते फागुन को होने वाले राष्ट्रपति पद के निर्वाचन के लिए १३ गते मनोनयन दर्ता करवाने का दिन तय है । इसलिए सभी दल आज शाम तक उम्मीदवार को तय कर लेने के प्रयास में हैं ।
प्रधानमन्त्री प्रचण्ड आज एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली से मुलाकात करेंगे । ये मुलाकात औपचारिकता में मात्र सीमित होने की सम्भावना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com