Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री ने ८ दलों से सरकार में सहभागी होने के लिए प्रस्ताव रखा

 

काठमांडू, १३ फागुन –

 

 

प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ने बालुवाटार बैठक में सहभागी आठों दल से सरकार में सहभागी होने का प्रस्ताव रखा है । सत्ता सहयात्री दल नेकपा एमाले ने सरकार छोड़ने के लिए अपना संकेत भी कर दिया है ।
आठ दलों की बैठक में सहभागी लोसपा के नेता राजेन्द्र महतो के अनुसार प्रधानमन्त्री दाहाल ने बैठक में ओली के साथ हुई लम्बी मुलाकात में जो बातें हुई उसेके बारे मेंं बताया । उन्होंने बताया कि उक्त मुलाकात में ओली ने पुस १० की सहमति अनुसार राष्ट्रपति एमाले को ही मिलना चाहिए, इसी बात को लेकर अड़े हुए हैं ।
ओली द्वारा कही गई बात का उल्लेख करते हुए राजेन्द्र महतो ने कहा कि ओली ने कहा है कि ‘एमाले को राष्ट्रपति नहीं देने पर पुस १० को हुई सहमति भंग होगी, हम अपने तरीके से आगे बढ़गे । यह जानकारी आठ दलों के बीच हुइ बैठक में प्रधानमंत्री ने दी थी । महतो ने यह भी जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री द्वारा सरकार में सहभागी होने के प्रस्ताव को आठों दलों ने सकरात्मक रुप में लिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *