Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीर खडा करने के साथ ही देशभर फागु अर्थात् होली पर्व शुरु

 

काठमांडू।

काठमांडू के बसंतपुर में हनुमानढोका पैलेस में एक तीन  तले चीर बनाया गया है।

गद्दी बैठक के दक्षिण की ओर सोमबार तीनतले चीर खडा करने के साथ ही देशभर फागु अर्थात् होली पर्व शुरु हो गया है । आज सुबह 7:45 बजे मानंधर समाज ने रंग-बिरंगे झंडे लहराकर और एक-दूसरे को बधाई देकर होली पर्व की शुरुआत की घोषणा की ।

आज पशुपति, हनुमानढोका दरबार के सुंदरी चौक, ललितपुर के पाटन दरबार क्षेत्र के कृष्ण मंदिर परिसर में होली की शुरुआत को चिह्नित करने के लिए रंग-बिरंगे कपड़े लटकाए जाते हैं। मानंधर समुदाय के सदस्य गजेंद्र मानंधर ने कहा कि यह असत्य पर सत्य की जीत के रूप में किया गया है. उन्होंने कहा कि आधिकारिक तौर पर होली के त्योहार की शुरुआत चीर खडा के बाद मानी जाती है।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री की अभिव्यक्ति को रिकॉर्ड को कब हटाया जाएगा – हर्क साम्पाङ

इस साल  होली पर्व के मुख्य दिन 22 और 23 फागुन को हैं। हिमालय और पहाड़ी जिलों में 22 और तराई जिले में 23 गते को होली मनाई जा रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *