Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल ने पीएनजी को ४ विकेट से हराया

 

काठमांडू, १५ फागुन –

 

 

सोमवार को हुए खेल में नेपाल ने पीएनजी को ४ विकेट से हरा दिया है । दुबई अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में पीएनजी द्वारा दिए गए २०४ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल ने ४५ ओभर २ बॉल में ६ विकेट खोकर २०७ रन बनाकर जीत हासिल की ।
नेपाल के लिए कुशल भुर्तेल ने ५६ रन की अर्धशतकीय पारी खेली । ६९ बॉल में उन्होंने ५ चौके की मदद से ५६ रन बनाएं । इसी तरह आरिफ शेख ने ४४ रन का योगदान दिया । नेपाल के लिए कप्तान रोहित कुमार पौड्यल ने २० रन बनाए तो दिपेन्द्र सिंह ऐरी १७ और कुशल मल्ल ने १२ रन बनाए ।
बोलिंग में पीएनजी के लिए असाड भाल ने तीन विकेट लिए । इसी तरह नोरमान भानुवा और सेसे बाउ ने एक–एक विकेट लिए ।
इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पीएनजी ने ५० ओभर में ९ विकेट खोकर २०३ रन बनाए ।
पीएनजी के लिए काड सोपार ने अविजित ३६ रन बनाए । इसी तरह कप्तान असद भाला ने ३६ रन और सेसे बाउ ३१ रन बनाकर आउट हुए ।
नेपाल के लिए गुलशन झा ने तीन विकेट लिए । कुशल मल्ल ने २ विकेट, किरण केसी,सोमपाल कामी,प्रतिश जी.सी ने एक÷एक विकेट लिए ।
इस जीत के साथ ही नेपाल ने २९ खेल में २८ अंक जोड़ लिए हैं । इस जीत से नेपाल को एकदिवसीय मान्यता को बरकरार रखने में सहजता हो जाएगी । अब नेपाल को एकदिवसीय मान्यता बरकरार रखने के लिए चार खेल जीतना होगा और विश्वकप में चुने जाने के लिए ६ खेल जीतना पड़ेगा ।
पराजित पीएनजी को २९ खेल में ५ अंक हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com