Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत सरकार के आर्थिक सहयोग में निर्मित मदन भण्डारी स्मृति कॉलेज का हस्तान्तरण

 


काठमांडू । नेपाल के लिए भारतीय राजदूत श्री नवीन श्रीवास्तव ने भारत सरकार के आर्थिक सहयोग में काठमाडौं स्थित मदन भण्डारी स्मृति कॉलेज के लिए निर्मित कॉलेज भवन को आज कॉलेज व्यवस्थापन समिति को हस्तान्तरण किया। उक्त हस्तान्तरण समारोह में नेपाल सरकार के पूर्व परराष्ट्र मन्त्री एवम् कॉलेज व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष श्री महेन्द्र बहादुर पाण्डे, मदन भण्डारी फाउण्डेसन की अध्यक्ष श्रीमती उषाकिरण भण्डारी और काठमाडौं जिला समन्वय समिति के अध्यक्ष श्री सन्तोष बुढाथोकी की उपस्थिति थी ।
‘नेपाल–भारत विकास सहकार्य’ अन्तर्गत इस कॉलेज भवन का निर्माण उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना के रूप में कुल नेरु २.८६४ करोड़ की लागत में हुआ है। ५३५ से अधिक उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना में से संचालित किए गए ४७८ परियोजना सम्पन्न हो चुके हैं।
नेपाली जनता के उत्थान के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयास में भारत का सहयोग हमेशा से होता आया है।

यह भी पढें   आज का पंचांग:- आज दिनाक 13 अक्टुबर 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com