आईसीसी की स्वीकृति के बाद सन्दीप पहुँचे युएई, आज के मैच में शामिल होंगे सन्दीप
काठमांडू, १८ फागुन
नेपाली राष्ट्रीय क्रिकेट टोली के पूर्व कप्तान सन्दीप लामिछाने को आईसीसी स्वीकृति मिलने के बाद भेजा गया है ।
अदालत ने उन्हें विदेश जाने का आदेश दे दिया था । इसके बाद से ही क्यान उन्हें युएई भेजने की तैयारी करने लगा था । लेकिन आईसीसी की जबतक स्वीकृति नहीं मिलती उन्हें नहीं भेजा जा सकता था । जब आईसीसी की स्वीकृति मिली तब उन्हें भेजा गया है ।
क्यान के मनेजर विनोद दास ने बताया कि आईसीसी की स्वीकृति आने के बाद ही सन्दीप ने युएई के लिए प्रस्थान किया है । उन्होंने बताया है कि ‘आईसीसी ने सन्दीप को टिम में रखने की स्वीकृति दी है । उनके स्वीकृति के बाद ही वो संदीप को भेजा गया है ।
युएई में आज होने वाले नेपाल और युएई के खेल को खेलने के सन्दीप को युएई भेज दिया गया है । खेल दुबई इन्टरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में नेपाली समय अनुसार सुबह ११ः ४५ से शुरु होगी ।
आईसीसी विश्वकप लिग–२ के अन्तर्गत युएई में होने वाले ४ में तीन खेल बांकी है । एक खेल में नेपाल ने पपुवा न्यूगिनी को हरा चुकी है ।


