राष्ट्रपति भण्डारी का कार्यकाल आज से समाप्त
काठमांडू, २८ फागुन –
वर्तमान राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी का कार्यकाल आज से समाप्त हो रहा है ।
नये राष्ट्रपति में नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार रामचन्द्र पौडेल फागुन २५ गते निर्वाचित हो चुके हैं । इसलिए भण्डारी को अब शीतल निवास छोड़ना होगा ।
उनके सचिवालय के अनुसार अब वो शितल निवास से बुढ़ानीलकण्ठ–२ चपली स्थित अपने निजी निवास में जाऐंगी । वो २९ गते अपने निजी निवास में जाने की तैयारी कर रही हैं ।
भण्डारी २०७२ कात्तिक ११ गते राष्ट्रपति पद में पहली बार निर्वाचित हुई थी । इसके बाद दूसरे कार्यकाल के लिए २०७४ साल फागुन २९ गते वो फिर निर्वाचित हुई । नये राष्ट्रपति में निर्वाचित रामचन्द्र पौडेल का शपथ ग्रहण समारोह सोमबार (फागुन २९) गते होने जा रहा है । प्रधानन्यायाधीश पद हाल रिक्त रहने के कारण प्रधानन्यायाधीश हरिकृष्ण कार्की पौडेल को शपथ दिलवाऐंगे ।


