Thu. Jul 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री प्रचण्ड आज विश्वास का मत लेंगे

 


काठमांडू, ६ चैत –प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड आज प्रतिनिधि सभा में विश्वास का मत लेंगे । महासचिव डा.भरतराज गौतम ने बताया है कि आज दोपहर १ बजे होने वाली बैठक में विश्वास के मत सम्बन्धी प्रस्ताव पेश करने की सम्भावित कार्यसूची है ।
बैठक में प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड विश्वास का मत लेंगे । नेकपा (एमाले) और राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) ने सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद प्रचण्ड को एकबार फिर विश्वास का मत प्राप्त करना है । कुल २७५ सदस्यीय संसद से विश्वास मत पाने के लिए प्रधानमन्त्री को १३८ मत चाहिए । पुस १० गते प्रधानमन्त्री बने प्रचण्ड पुस २६ गते २६८ सांसदों का विश्वास मत मिला था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed