त्रिवि स्ववियु सभापति में नेविसंघ के श्यामराज ओझा विजयी
काठमाडौँ ।
त्रिभुवन विश्वविद्यालय केन्द्रीय क्याम्पस में नेपाली कांग्रेस की भ्रातृ संस्था नेपाल विद्यार्थी संघ (नेविसंघ)के उम्मीदवार श्यामराज ओझा विजयी हुए हैं । निकटतम प्रतिद्वन्धि एमाले निकट अनेरास्ववियु के उम्मीदवार प्रकाश विष्ट को पराजित कर ओझा सभापति में विजयी हुए हैं ।
उन्हें ८९४ मत प्राप्त हुआ है । वहीं अनेरास्ववियु के प्रकाश विष्ट ने ६८१ मत प्राप्त किया है । सचिव में अनेरास्ववियु के सिद्धान्त भट्ट निर्वाचित हुए हैं । उन्होंने नेविसंघ के राजेश श्रेष्ठ को पराजित किया है । कोषाध्यष में नेविसंघ की पदमा भुसाल विजयी हुई हैं ।
मतदान में १३ भोटिङ मशीन प्रयोग किया गया था। केन्द्रीय क्याम्पस में ३४०४ मतदाता हैंलेकिन सिर्फ २ हजार ७५ लोगों ने मतदान किया था ।

