Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन करेंगे अगले सप्ताह पुनः चुनावी अभियान की घोषणा

 

काठमांडू, ८ वैशाख

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अगले सप्ताह से चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत कर सकते हैं । द वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति के सहयोगी आधिकारिक तौर पर अभियान की शुरुआत करने की तैयारी कर रहे हैं और बाइडन के लिए एक वीडियो जारी करने की योजना को अंतिम रूप दे रहे हैं । अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी टीम अगले सप्ताह से एक बार फिर चुनावी अभियान की घोषणा करने की तैयारी कर रही है । द वॉशिंगटन पोस्ट के रिपोर्ट के अनुसार, तीन लोगों ने योजनाओं के बारे में बताया कि राष्ट्रपति के सहयोगी आधिकारिक रूप से अपना अभियान शुरू करने के लिए राष्ट्रपति के लिए एक वीडियो जारी करने की योजना को अंतिम रूप दे रहे हैं ।
द वॉशिंगटन पोस्ट के अनुसार, बाइडन और उनके सहयोगियों ने मंगलवार को बाडइन २०२०अभियान लॉन्च के चार साल की सालगिरह के मौके पर वीडियो जारी करने का फैसला किया है । वैसे भी बाइडन ने पहले ही यह संकेत दे दिया है कि वो दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं ।
बाइडन के दो शीर्ष सलाहकार अनीता डन और जेन ओ माल्ली डिलन फिर से उनके चुनाव अभियान की देखरेख कर रहे हैं । वैसे चुनाव अभियान की शुरुआत करने की घोषणा आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति के तरफ से नहीं की गई है । व्हाइट हाउस निवास में राष्ट्रपति और प्रथम महिला के साथ नियमित बैठक करते हुए राष्ट्रपति के शीर्ष सहयोगियों ने चुनाव कैंपन की व्यापक तैयारी पर चर्चा की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *