पूर्व गृह मंत्री के पिता के श्रद्धांजलि सभा में जुटे नेपाल के प्रमुख हस्तियां

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर । शुक्रवार को महोतरी जिला के फूलकाहा गांव में मधेश प्रदेश के पूर्व गृह तथा संचार मंत्री तथा नेकपा माओवादी के संसदीय दल के नेता भरत साह के पिता स्व.रामाशीष साह के द्वादशा पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम भरत साह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल ‘प्रचंड ‘के राजनीति सलाहकार हरिवोल गजुरेल प्रमुख अतिथि थे।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्व.रामाशीष साह शुरू से ही वामपंथी विचारधारा से जुड़े थे। वे प्रजातंत्र स्थापना के लिए सदैव लड़ते रहे।उनकी प्रेरणा से ही भरत साह सहित दो पुत्र तथा एक पुत्री नेकपा माओवादी केन्द्र में सक्रिय रुप से राजनीति में हैं।अपने अध्यक्षीय भाषण में भरत साह ने कहा कि स्व.रामाशीष साह हमारे पिता के साथ राजनीति गुरु भी थे।उन्हीं की प्रेरणा से मैं ग़ालिब अध्यक्ष में पढ़ाई छोड़कर वि.सं.2054में कम उम्र मेंगाविस अध्यक्ष वने । जव जन युद्ध मेंजानेका फैसला लिए।तो मेरे पिता जी वे ही जानें का आग्रह किए थे।जनयुद्ध में जान भीजाता है। इसलिए वे स्वयं जाने का निर्णय लिए थे। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री मातृका यादव,पूर्व सांसद महेन्द्र पासवान, पूर्व सांसद तथा नेपाली कांग्रेस के बरिष्ठ नेता सीताराम भंडारी, पूर्व मंत्री बोध माया यादव,अजय कुमार नायक, पूर्व प्रदेश सभा सदस्य दिलीप साह,मेयर हरि प्रसाद मंडल,काली यादव, तेली कल्याण समाज नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वनाथ साह, महासचिव सत्य नारायण साह सहित सभी दलों के राष्ट्रीय, प्रदेश तथा जिला स्तर के सभी पार्टियों के नेता शामिल थे।

