Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अंतर्राष्ट्रीय बहु भाषिक गद्य साहित्य गोष्ठी का भव्य आयोजन

 

जलेश्वर । 2080 वैशाख 23 गत्ते शनिवार के दिन श्री सरस्वती राजनरायण प्रतिष्ठान द्वारा संचालित बहुभाषिक साहित्यिक संस्था ‘साहित्य संवर्धन समिति’ के आयोजना में जलेश्वर स्थित पत्रकार महाशंघ के सभाकक्ष में अंतर्राष्ट्रीय बहु भाषिक गद्य साहित्य गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में अपनी गद्य रचना के साथ सहभागिता हेतु सर्लाही, रौतहट, धनुषा, महोत्तरी और भारत बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी जिले से साहित्यकारों की उत्साह वर्धक उपस्थिति रही। निर्धारित समय पर अतिविशिष्ट अतिथि के जलेश्वर के मेयर श्री सुरेश साह सोनार के आगमन से कार्यक्रम में तीव्रता आना स्वाभाविक था। संस्था के अध्यक्ष श्री महेश्वर राय जी के अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता श्री युगल किशोर लाल कर्ण जी शोभायन थे तो वही मूल संस्था सरस्वती राजनारायण प्रतिष्ठान के अध्यक्ष श्री चंदेश्वर रौनियार जी मंचाशीन थें। कार्यक्रम संचालन के भूमिका में मैं, अजय कुमार झा सक्रिय रहा।
जलेश्वर नगर पालिका के मेयर श्री सुरेश साह सोनार जी ने अपनी शुभकामना मंतव्य में जलेश्वर पालिका में इस तरह के एक साहित्य अकादमी की स्थापना और उसके लिए आवश्यक जमीन , भवन और अक्षय कोष तक की निर्माण कर देने का खुलेदिल से प्रतिबद्धता जताई। जिसकी चर्चा पूरे कार्यक्रम के दौरान होती रही। मेयर के प्रति सब के भीतर में एक विशेष सम्मान का भाव उमड़ने लगा।
आसन ग्रहण के बाद दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन और पांच छात्राएं किरण कुमारी महतो, रंजन मंडल, प्रीति साह, तरन्नुम खातून और निकहत प्रवीण के द्वारा राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया गया। इसके बाद शहीदों के सम्मान में एक मिनट का मौन धारण किया कर कक्षा 10 के छात्रा मुस्कान साह के कोकिल आवाज में स्वागत गीत का रसास्वादन किया गया, विद्वान साहित्यकार श्री चंद्रशेखर राय चमन जी के द्वारा काव्यात्मक शैली में प्रस्तुत किया गया स्वागत मंतव्य सब को मंत्रमुग्ध कर दिया। दीप प्रज्ज्वलन, राष्ट्रीय गान, शहीद प्रति सम्मान, विशिष्ट साहित्यकारों को सम्मान, 10 साहित्यकारों द्वारा काव्य पाठ तथा दस भाषा प्रेमियों और अभियानियोंं के द्वारा शुभकामना मंतव्य अर्पण किया गया। इस प्रकार इन साहित्य प्रेमियों को गमछा और अभिनंदन पत्र से सम्मानित भी किया गया।
श्री अयोध्यानाथ चौधरी जी, डा. कमलेश्वर सिंह जी (सर्लाही) श्री राजेश्वर ठाकुर, श्री ताराकांत झा, श्री ललित झा, श्री भुवनेश्वर चौधरी ( सीतामढ़ी) श्री ध्रुब राय, श्री काशीकांत झा, श्री रामचंद्र कुशवाहा ( सर्लाही) श्री संजय साह मित्र (रौतहट ) श्री विंदा सहनी ( रौतहट ) श्री मति उपासना तिवारी, श्री अजय कुमार झा जी,  श्री रंधीर चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री युगल किशोर लाल कर्ण जी , श्री शमरेंद्र शर्मा जी, श्री मति रेखा राय जी,श्री राम चरित्र ठाकुर जी, श्री शशिभूषण चौधरी जी, श्री जीबछ मिश्र जी, श्री शिवचंद्र चौधरी जी ( सर्लाही) श्री किशुन दयाल यादव जी, ( रौतहट) श्री सिद्धांत चौधरी जी, श्री रंजय राय जी लागायत के विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com