Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मनकामना मंदिर में भारत से आए श्रद्धालुओं के साथ हाथापाई

 

25 बैसाख, गोरखा।

मनकामना मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के साथ हाथापाई की गई है।

भारत के कर्नाटक से आए भक्तों पर मंदिर के कर्मचारियों द्वारा हाथापाई किया गया है। पुलिस ने कहा कि कुछ श्रद्धालु मामूली रूप से घायल हुए हैं।

मनकामना पुलिस थाने के प्रभारी जीवननाथ सुबेदी ने कहा, ” वे लोग एक बार मंदिर में दर्शन करने के बाद, बाहर आए और फिर से मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश की इसी बात पर हाथापाई हुई है।” सुबेदी ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर सहमति बना ली गई है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 21 अगस्त 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

मनकामना क्षेत्र विकास समिति के अध्यक्ष रामकुमार जोशी ने कहा कि यह दुखद है कि श्रद्धालुओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया. उन्होंने बताया कि ऐसी घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं।

उन्होंने कहा, “विशेष रूप से पुजारी इंसान थापा के बेटे निशान के बारे में अधिक शिकायतें आ रही हैं, हमने उनके पिता के साथ भी बात की है पर हमेशा लफडा हो ही रहा है ।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com