Sun. Jul 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज कांग्रेस पदाधिकारी बैठक, बालकृष्ण खाण को निलम्बन करने की तैयारी

 
बालकृष्ण खाँड, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ११ मई । नेपाली कांग्रेस की पार्टी पदाधिकारी बैठक आज होने जा रहा है । पार्टी नेता तथा पूर्व गृहमन्त्री बालकृष्ण खाण गिरफ्तार होने के बाद उत्पन्न परिस्थिति के संबंध में विचार–विमर्श के लिए बैठक आह्वान किया गया है ।
प्राप्त सूचना अनुसार नेता खाण पार्टी जिम्मेवारी से मुक्त होने की सम्भावना है । उनको पार्टी से निलम्बन किया जा रहा है । लेकिन पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा पक्षधर समूह इसके लिए तैयार नहीं है । पार्टी महामन्त्री द्वय गगन थापा और विश्वप्रकाश शर्मा खाण को निलम्बन करने के पक्ष में हैं ।
कल बुधबार आयोजित पदाधिकारी बैठक में भी खाण को निलम्बन संबंधी विषय को लेकर बहस हुई थी । लेकिन कोही भी निर्णय नहीं हो पाया । आज भी इसी विषय को लेकर बैठक होने जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *