Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मेहनत की कद्र नहीं की जा रही है – हर्क साम्पाङ राइ

 

काठमांडू, ३० वैशाख

धरान उपमहानगरपालिका के मेयर हर्क साम्पाङ राई ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा है कि – उन्हें लगता है कि उनके मेहनत की कद्र नहीं जा जा रही है ।
उनका आरोप है कि जो लोग पानी की समस्या को दिखाकर राजनीति करना चाहते हैं, उन्हें विफल करने की कोशिश कर रहे हैं । सामाजिक सञ्जाल में उन्होंने लिखा है कि – मैं दिन रात एक करके धरान की जनता की सेवा में जुटा हूँ, न केवल बजट वरन श्रमदान अभियान चलाकर बहुत से विकास निर्माण का काम कर रहा हूँ । लेकिन आज क्या मिल रहा है ? कुछ लोग ‘हर्क साम्पाङ मुर्दावाद’का नारा लगा रहे हैं । कुछ लोग जानबुझकर पानी की समस्या को दिखाते हुए राजनीति कर रहे हैं । आज पानी के पाइप लाइन को बिगाड़ दिया गया है । वाह… भाइ वाह… धन्यवाद है उन सभी लोगों का जो जनता के पानी पीने के अधिकार को छिनकर हमेशा के लिए पानी की समस्या को दिखाकर अपनी राजनीति को चला रहे रहे हैं । वाह…’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *