प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने महाकालेश्वर मन्दिर में पूजा अर्चना की
काठमांडू, १९ जेठ

अपने भारत भ्रमण के दौरान प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने आज उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मन्दिर में पूजा अर्चना की है ।
नई दिल्ली में विशेष विमान द्वारा वो उज्जैन पहुँचे और वहाँ महाकालेश्वर की पूजा अर्चना की है । इसी क्रम में उन्होंने १०८ केजी रूद्राक्ष और ५१ हजार रूपय का दान भी किया । पूजा करने के क्रम में प्रधानमन्त्री प्रचण्ड के साथ अर्थमन्त्री डा प्रकाशशरण महत भी सहभागी हुए । भारत के १२ ज्योतिर्लिङ में से महाकालेश्वर भी एक है ।

