Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओली द्वारा किए गए लम्बे टिप्पणी पर निधि ने किया व्यङ्ग्य

 

काठमांडू, २३ जेठ

नेपाली काँग्रेस के नेता विमलेन्द्र निधि ने आगामी आर्थिक वर्ष के बजट पर केपी शर्मा ओली द्वारा किए गए लम्बे टिप्पणी पर व्यङ्ग्य किया है । मङ्गलवार प्रतिनिधि सभा में बजट पर टिप्पणी करने के क्रम में प्रमुख प्रतिपक्षी दल के नेता ओली ने १ घण्टा ५८ मिनेट तक अपनी बात को रखा । उन्होंने कहा कि – ‘अर्थमन्त्री ने बजेट प्रस्तुत करने में जितना समय लिया उतना ही समय ओली ने भी लिया । प्रतिपक्षी दल के नेता ने अच्छा होमवर्क किया है ।’ उन्होंने व्यंग्य करते हुए यहाँ तक कहा कि पता नहीं बजट पर ओली ने टिप्पणी लिखी थी या किसी और ने लिखकर दिया था । ‘यद्यपि होमवर्क बहुत अच्छी तरह से किया था इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूँ । संसदीय प्रणाली प्रति सच्ची में प्रतिबद्ध होने लगे हैं । प्रतिपक्षी की भूमिका में भी प्रतिबद्ध हैं । बहुत देर तक मैंने भी इंतजार किया । प्रतिपक्षी को भी मैं देख रहा था जैसे जैसेसमय बीत रहा था । सभी लोग निद्रा की अवस्था में जा रहे थे । यहाँ तक कि सभी ताली बजाना भी भूल गए थे ।

यह भी पढें   रास्वपा द्वारा प्रशिक्षण की तैयारी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com