Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज सुुदूरपश्चिम प्रदेश में नीति तथा कार्यक्रम प्रस्तुत

 

काठमांडू, २४ जेठ


सुुदूरपश्चिम प्रदेश सरकार अगामी आर्थिक वर्ष की नीति तथा कार्यक्रम बुधवार (आज) प्रस्तुत करने जा रही है ।
४ बजे होने वाली प्रदेश सभा की बैठक में अगामी आर्थिक वर्ष २०८०–०८१ के नीति तथा कार्यक्रम प्रस्तुत करने के बारे में आन्तरिक मामिला तथा कानूनमन्त्री पृथ्वीबहादुर सिंह ने जानकारी दी है ।
उनके अनुसार नीति तथा कार्यक्रम स्वीकृत करने के लिए अभी मन्त्रिपरिषद की बैठक होगी ।
मन्त्रिपरिषद द्वारा नीति तथा कार्यक्रम स्वीकृत होने के बाद प्रदेश प्रमुख देवराज जोशी को भेजा जाएगा । जोशी द्वारा ही प्रदेश सभा में नीति तथा कार्यक्रम प्रस्तुत करने की कार्यसूची है । वैसे भी यह काम पहले ही हो जाना चाहिए था । सुदूरपश्चिम में यह नीति तथा कार्यक्रम लाने में देरी हो रही है । असार १ गते अगामी आर्थिक वर्ष के बजट लाना ही है यह संवैधानिक व्यवस्था है लेकिन बजट लाने में एक सप्ताह मात्र बांकी है अब जाकर सरकार नीति तथा कार्यक्रम को ला रही है ।

यह भी पढें   सातों प्रदेशों के वित्त मंत्रियों की मांग: केंद्र वित्तीय समानीकरण अनुदान की पूरी राशि हस्तांतरित करे

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com