Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैं नागरिकता विधेयक के विपक्ष में नहीं हूँः लामिछाने

 
रवी लामिछाने, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ८ जून । राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के सभापति एवं सांसद् रवी लामिछाने ने कहा है कि वह नागरिकता विधेयक के विपक्ष में नहीं हैं । आज बिहिबार प्रतिनिधिसभा में बजट संबंधी विषय को लेकर आयोजित विचार–विमर्श कार्यक्रम में सहभागी होते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
संसद् में सभापति लामिछाने ने कहा– ‘नागरिकता विधेयक को लेकर रास्वपा खास समुदाय के विपक्ष में हैं, ऐसा भाष्य निर्माण करने का प्रयास हो रहा है, नागरिकों को गुमरहा में रखने का प्रयास हो रहा है ।’ इनका मानना है कि यह गलत है । उन्होंने आगे कहा– ‘नागरिकता की प्राप्ति ना होने की पीड़ा मुझे पता है । जन्मसिद्ध नागरिकों के सन्तती और एकल महिलाओं के सन्तति को नागरिकता मिलनी चाहिए, जो आम नागरिकों के तरह ही सहज होना होगा ।’
स्मरणीय है, राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल की ओर से नागरिकता विधेयक प्रमाणित होने के बाद राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) ने संसद् में उस विधेयक को लेकर विरोध किया था । आज सभापति लामिछाने ने इसी विषय में स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि उक्त विधेयक प्रतिनिधिसभा में विचार–विमर्श कर पारित होना चाहिए था, पार्टी की धारणा भी यही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com