Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विदेशी राष्ट्रों की दबाव में गांजा उत्पादन रोकना पड़ाः अर्थमन्त्री डा. महत

 
डा. प्रकाशशरण महत, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ९ जून । अर्थमन्त्री डा. प्रकाशशरण महत ने कहा है कि नेपाल में गांजा उत्पादन में प्रतिबंध होने के पीछे विदेश राष्ट्रों का हाथ है । उन्होंने कहा कि विश्व के शक्तिशाली और नेपाल के सहयोगी राष्ट्र की ओर से दबाव होने के कारण ही आज नेपाल में गांजा उत्पादन नहीं हो रहा है । बजट संबंधी विषय को लेकर आज सम्पन्न राष्ट्रीयसभा बैठक में सांसदों की ओर से की गई प्रश्न का जवाब देते हुए अर्थमन्त्री डा. महत ने ऐसा कहा है ।
अर्थमन्त्री डा. महत ने कहा– ‘गांजा उत्पादन रोकने के लिए हम लोगों कानून निर्माण के लिए दबाव दिया । कहा गया कि नहीं तो विदेशी सहयोग नहीं मिलेगा । हम लोग भी डर गए कि नेपाल को प्राप्त सहयोग रोका जाएगा । इसीलिए कानून निर्माण कर गांजा उत्पादन को प्रतिबंध लगाया गया ।’ उन्होंने कहा कि उस समय गांजा प्रतिबंध लगाने के लिए दबाव देनेवाला देश ही आज गांजा उत्पादन कर व्यापार–व्यवसाय कर रहे हैं । डा. महता का कहना है कि अब नेपाल में गांजा खेती संभाव्यता अध्ययन किया जाएगा, उसी के लिए बजट में व्यवस्था की गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *