Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके में अन्तरक्रिया सम्पन्न

 

DSC05527नेपालगन्ज÷(बांके) पवन जायसवाल, जेष्ठ १२ गते ।
बा“के जिला में नेपाल पूर्व प्रहरी क्षेत्रीय संगठन ने नेपालगञ्ज में सोमवार को अपना क्षेत्रीय जमघट तथा वर्तमान प्रहरी और पूर्व प्रहरी के बीच में अन्तरक्रिया कार्यक्रम किया है ।
नेपाल पूर्व प्रहरी क्षेत्रीय संगठन के क्षेत्रीय जमघट में केन्द्रीय अध्यक्ष पूर्व प्रहरी उपनिरीक्षक श्याम कुमार तामाङ ने पानस में दीप जलाकर विधिवत रूप में कार्यक्रम का उद्घाटन किया ।
इसी तरह कार्यक्रम में स्वागत भेरी अञ्चल पूर्व प्रहरी संगठन अध्यक्ष पूर्व प्रहरी नायब उपरीक्षक ज्योति श्रेष्ठ ने स्वागत मन्तव्य व्यक्त किया था । कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में केन्द्रीय सचिव पूर्व प्रहरी नायब उपरीक्षक चुडादेवसिंह लामा ने भी प्रकाश डाला ।
कार्यक्रम में बिशेष अतिथि पूर्व प्रहरी अतिरिक्त महानिरीक्षक कल्याण कुमार तिमिल्सेना ने सम्वोधन करते हुये कहा पूर्व प्रहरियों को पेन्सन और अन्य सेवा सुविधा विभेदपूर्ण हो रहा है सरकार के सभी कर्मचारियों में एक ही प्रकार की सेवा सुविधा होनी चाहिए और राज्य ने प्रभावकारी करने पर जोर दिया था ।
राज्य ने पूर्व प्रहरियों के योगदान को खास तरह से प्राथमिकता नही दे सका है कहते हुये उनकी आवश्यक सेवा सुविधा बढाने जैसी मांग रखी थी ।
कार्यक्रम में पूर्व प्रहरी संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष श्यामकुमार तामाङ्ग, केन्द्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व प्रहरी उपरीक्षक गञ्ज बहादुर गुरुङ, सलाहकार पूर्व प्रहरी नायब उपरीक्षक कृष्णमान श्रेष्ठ, केन्द्रीय सचिव चुडादेवसिंह लामा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बहादुरकर्ण केसी, बिशेष अतिथि भेरी अञ्चल नेपालगन्ज के प्रहरी प्रमुख वरिष्ठ प्रहरी उपनिरीक्षक मधुसुदन पुडासैनी, नेपाल पत्रकार महासंघ बा“के शाखा अध्यक्ष रुद्र प्रसाद सुवेदी, पूर्व प्रहरी नायब उपरीक्षक रोबर बहादुर बस्नेत, संगठन के क्षेत्रीय सदस्य दिलबहादुर खत्री, अमर प्रहरी की ओर से एकमाया बि.क.जैसे लोगों ने अपना–अपना बिचार रखा था ।
कार्यक्रम में मध्य पश्चिमाञ्चल क्षेत्र के बाके, बर्दिया, दाङ, सुर्खेत, दैलेख, रोेल्पा, प्यूठान, कालीकोट, लगायत जिला से १५० से अधिक पूर्व प्रहरियों की सहभागिता रही थी, पूर्व प्रहरी संगठन बांके के उपाध्यक्ष पूर्व प्रहरी निरीक्षक गगन बहादुर खडका ने कार्यक्रम संचालन किया था ।
े ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *