अरुण राय मधुबनी के मेयर बने

मधुबनी के मेयर
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। अरुण राय मधुबनी नगर निगम के मेयर वने है। अरुण राय को 22566मत मिले हैं। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी असलम अंसारी को 13699मत मिले हैं। गउणआनंद यादव को 9019मत मिले हैं। पूर्व सामाजिक विकास मंत्री तथा विना विभागीय मंत्री सुरीता साह के भैया बिष्णु कुमार राउत को सिर्फ 2126मत ही मिले हैं।मेयर के लिए 28उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। प्रथम वार नगर पालिका से मधुबनी नगर निगम बना है।इसी तरह उप मेयर मेंअमानुल्लाह खान उप मेयर बने हैं। अमानुल्लाह खान को13749मत मिले हैं वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी काजोल पूर्वे 8488मत मिले हैं।

