दो सीम चलाने के कारण पति पत्नी बीच मनमुटाव, पति द्वारा पत्नी की हत्या
काठमांडू, ३२ जेठ
तनहुँ के व्यास नगरपालिका–४ चिहान डाँडा स्थित नाला में बोरा के भीतर एक महिला मृत अवस्था में मिली है । महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है । गिरफ्तार होने वाले में भानु नगरपालिका–५ मैबल हटिया घर व्यास–४ में मकान लेकर रहने वाले २१ वर्षीय मनोज विष्ट है । प्रहरी ने विष्ट को मंगलवार की रात को व्यास–३ स्थित तरकारी लाइन से गिरफ्तार किया है । प्रहरी ने बुधवार को पत्रकार सम्मेलन द्वारा इसे सार्वजनिक किया है ।
मनोज ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद एक बोरा में डाल दिया और किसी को इसकी खबर न हो इसके लिए नजदीक के नाला के कल्भर्ट में ले जाकर फेंक दिया । अनुसन्धान से पता चला कि मृतक रङ्गिला दो फोन सीम का प्रयोग कर रही थी जिसके कारण दोनों पति पत्नी के बीच मनमुटाव हो रहा था । जब जेठ २६ गते को दोनों के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हुआ तो मनोज ने पत्नी की हत्या कर दी और उसके शव को बोरा में बंद कर ४ चिहान डाँडा स्थित नाला में जाकर डाल दिया ।
कहते हैं दोनों ने गत वैशाख १ गते प्रेम विवाह किया था । मृतक के पिता ने ही ३० गते को अपनी लड़की के गुम होने की रिर्पोट फोटो सहित प्रहरी को दी थी । उन्होंने रिर्पोट में इस बात की जानकारी दी है कि जेठ २४ गते के बाद उनकी लड़की उनसे सम्पर्क विहीन थी । जो शव मिला है उससे फोटो और हुलिया मिलता जुलता है ।

