Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जरुरत पड़ी तो नेपाल में भारतीय पर्यटकों और कैसीनाे जाने वालों को रोकेंगे : भारतीय व्यापारी

 

सोनौली

नेपाल के भैरहवा कस्टम की ज्यादती के विरोध में आज शाम सोनौली कस्बे के आराध्य देव श्रीराम जानकी मंदिर में व्यापारियों ने एक आवश्यक बैठक की।
बैठक में बड़ी संख्या में सोनौली नगर के व्यापारी मौजूद रहे। वर्तमान में सोनौली नगर में व्यापार मंडल का दो संगठन पूरी तरह से सक्रिय होकर कार्य कर रहा है। व्यापारियों की समस्या को लेकर दोनों संगठन के लोग एक बैनर तले बैठक करने का निर्णय लिया।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले अध्यक्ष विजय रौनियार व्यापारी नेता सुभाष जायसवाल ने व्यापारियों के हित की बात को लेकर भारत और नेपाल के उच्चाधिकारियों से मिलने से लेकर सड़क पर उतर आंदोलन करने तक की बात कही।
व्यापारी नेताओं ने यह भी कहां की जरूरत पड़ी तो नेपाल में भारतीय पर्यटकों को जाने से रोकेंगे यहां तक कि कैसिनो जाने वाले युवाओं को बॉर्डर पर नेपाल जाने से रोकने का प्रयास किया जाएगा। चक्का जाम कर अपनी आवाज सरकार में पहुंचाएगे।
इसके पहले व्यापारियों ने व्यापारी नेताओ के समक्ष व्यापार से जुड़े कई मुद्दे को रखा और कहा कि नेपाल सरकार भारत से जाने वाले ₹100 के सामान पर भी कस्टम ले रही है। इससे रोजी-रोटी पर बड़ा संकट खड़ा हुआ है। व्यापारियों ने किस से निपटने के लिए रणनीति भी बनाई।
इस बैठक में मुख्य रूप से रवि वर्मा, संजीव जायसवाल सनी गुप्ता, रितेश अग्रवाल सरदार सन्नी सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *