नेपाल पहली बार विश्वकप क्रिकेट विजेता वेस्टइन्डिज के साथ खेलेगी
काठमांडू, ७ असार
नेपाल पहली बार विश्वकप क्रिकेट विजेता के साथ आज क्रिकेट खेलने वाली है ।
आइसीसी विश्वकप चुनाव २०२३ के अपने तीसरे खेल में नेपाल विश्वकप विजेता वेस्ट इन्डिज के साथ खेलने वाली है । यह खेल नेपाली समय अनुसार मध्यान्ह १२ः४५ बजे से हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होगी ।
इससे पहले नेपाल ने दो खेल खेले हैं जिनमें से एक में इसे जीत मिली है तथा दूसरे में इसे हार का मुँह देखना पड़ा है । जिम्बाबे को जितने के लिए नेपाल ने अच्छा रन रेट दिया था लेकिन बॉलिंग बहुत अच्छा नहीं कर पाने के कारण पराजय का सामना करना पड़ा । वही नेपाल ने अमेरिका को शानदार प्रदर्शन के साथ हराया ।
ओडिआई वरियता में नेपाल १४वेँ और वेस्टइन्डिज १० वेँ स्थान में है । आज की प्रतिस्पर्धा नेपाल के लिए बहुत बड़ा अवसर है ।

