गोरखा जीप दुर्घटना में मृत्यु होने वालों की हुई पहचान
काठमांडू, ८ असार
गोरखा में बारात लेकर चल रही जीप दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पाँच लोगों की मृत्यु हो गई है साथ ही १२ लोग घायल हैं । मृतकों में से चार लोग एक ही वडा के हैं ।
प्रहरी के अनुसार शहीद लखन गाँवपालिका–५ पोखरीडाँडा के १९ वर्षीय प्रविन थापा, २८ वर्षीय वीरबहादुर थापा, १९ वर्षीय निरज थापा, १९ वर्ष के ही नविना थापा की दुर्घटना में ही मृत्यु हो गई । इसी तरह शहीद लखन गाँवपालिका वडा नम्बर ४ के ६४ वर्षीय धनबहादुर थापा की भी दुर्घटना में मृत्यु हो गई है ।
शहीद लखन गाँवपालिका वडा नम्वर ३ कोटगाँव से बारात लेकर पोखरीडाँडा जा रही तीन गाडि़यों में से प्रदेश ३–०१–०२३ च २४२७ नम्बर की जीप पातलेखोला नामक स्थान में आज सुबह करीब २ बजे के आसपास दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।
जीप में १९ लोग सवार थे । दुर्घटना में १२ लोग घायल हुए हैं और दो लोग सकुशल हैं । गम्भीर रुप से घायलका शहीद लखन गाउँपालिका–५ पोखरीडाँडा के ३८ वर्षीय लालु थापालाई को चितवन मेडिकल कॉलेज भरतपुर में रेफर किया गया है । अन्य ११ घायलों को आँबुखैरेनी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है ।

