Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तेली समाज का चौथा जिला अधिवेशन संपन्न

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। तेली कल्याण समाज नेपाल जिला कार्य समिति धनुषा का चौथा जिला अधिवेशन शनिवार को महेन्द्र नगर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि पद से वोलतेहुए तेली कल्याण समाज नेपाल के अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने कहा है कि तेली समाज में एकता का अभाव है इसलिए यह जाति राजनीति क्षेत्र में पीछे है। उन्होंने कहा कि तेली जाति अपने बच्चों को शिक्षित करें। विशिष्ट अतिथि पद से बोलते हुए मधेश प्रदेश के पूर्व गृह तथा संचार मंत्री तथा माओवादी संसदीय दल के नेता भरत साह ने कहा कि तेली की आवादी नेपाल में मधेशी समुदाय में यादव के बाद दुसरी आवादी के बाद भी फिर भी राजनीति काफी पीछे है।एक खास जाति की राजनीति में दवदवा है।आने वाले दिनों में तेली जाति नेपाल की छोटी छोटी जाति के साथ मिलकर एक संगठन वनाकर राजनीति की शुरुआत की जाए तो निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। विशिष्ट अतिथि नेपाल सरकार के पूर्व राज्य मंत्री तथा संविधान सभा सदस्य अरविंद साह ने कहा कि तेली जाति में अंध विश्वास ,दहेज प्रथा जैसे कुरीतियां है ।इसको दूर करने के लिए समाज में चेतना लाना होगा। लक्ष्मी साह की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम तेली कल्याण समाज नेपाल के उपाध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद साह, महासचिव सत्य नारायण साह, सचिव दिलीप चन साह,बजरंगी साह, सुरेश साह,श्याम साह सहित कई लोगों ने बिचार रखें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com