जसपा का विधान अधिवेशन आज से
काठमांडू, १० असार
जनता समाजवादी पार्टी नेपाल (जसपा) का आज से विधान अधिवेशन शुरु हो रहा है । आज से शुरु होने वाले विधान अधिवेशन की अन्तिम तैयारी तथा मस्यौदा विधान अनुमोदन के लिए कल (शनिवार) केन्द्रीय समिति की बैठक हुई थी । उक्त बैठक में मस्यौदा विधान को अनुमोदन करने के बाद ही आज की विधान महाधिवेशन में पेश की जाएगी ।
पार्टी के प्रवक्ता मनिष सुमन के अनुसार यह अधिवेशन आज से नेपाल प्रज्ञा प्रतिष्ठान कमलादी में शुरु होगी । संघीय परिषद खारिज करने के प्रस्तावित विधान द्वारा जसपा नेपाल पुनः एकल नेतृत्व की ओर वापस लौट रही है । आज की बैठक में केन्द्रीय कमिटी के ४ सौ १० सदस्य साथ ही प्रदेश और जिला कमिटी, भ्रातृ संगठन सहित देश भर तथा प्रवास समेत करके करीव ८०० प्रतिनिधियों की सहभागिता होगी ।
विधान अधिवेशन के पहले दिन पार्टी की विधान मस्यौदा प्रस्तुत की जाएगी । ११ गते को इसमें सहभागी हुए प्रतिनिधियों को १० समूहों में विभाजन करके विधान पर चर्चा की जाएगी तथा १२ गते विधान पर नेताओं द्वारा धारणा रखने की कार्यतालिका बनाई गई है । बार –बार तारीख को आगे बढ़ाया जा रहा था । दरसल यह विधान अधिवेशन चैत्र २७, २८ और २९ गते को होने का निर्णय किया जा चुका था ।

