Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नारायणगढ़–मुग्लिन सड़क फिर से अवरुद्ध

 

काठमांडू, १७ असार
नारायणगढ–मुग्लिन सड़क फिर से अवरुद्ध हो गई है । चितवन के इच्छाकामना गाँवपालिका–५ स्थित तीन नम्बर पुल में बिति रात फिर भूस्खलन होने से दोनों ओर की सड़क अवरुद्ध हो गई है ।
अभी भी भूसखलन के मलवों को हटाने की तैयारी की जा रही है । भूस्खलन के कारण बिजली की तार जो गिर गई थी उसे पहले हटाया जाएगा उसके बाद ही मलवों को हटाया जाएगा ।
सूत्रों के अनुसार मलवों को हटाने के लिए उपकरण तैयारी अवस्था में है । इसी स्थान में गत गुरुवार से ही बार बार भूस्खलन होने से सड़क अवरुद्ध होती आ रही है । इस सडक से दैनिक १० हजार सवारी साधन आती जाती है । बार बार सड़क बन्द होने से पूर्व और पश्चिम होते हुए काठमांडू आने जाने वाले यात्री ज्यादा परेशानी में हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com