भारी बारिश के कारण राजविराज जलमग्न
काठमांडू, २० असार
देश के अधिकांश स्थानों में आज सामान्य से लेकर भारी वर्षा हो रही है । कोशी, मधेश प्रदेश और लुम्बिनी प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश हो रही है । मौसम पूर्वानुमान शाखा के अनुसार देश के अधिकांश स्थानों पर आज दिन भर बारिश होगी । कोशी और मधेश प्रदेश के कुछ स्थानों पर आंधी तुफान के आने की संभावना जताई गई है । महाशाखा ने सभी जनता से सर्तक रहने का आग्रह किया है । इसी बीच प्राप्त जानकारी अनुसार आज सुबह करीब ४ बजे से शुरु हुई भारी बारिश के कारण राजविराज नगरपालिका जलमग्न हो गया है । वहाँ अभी भी बारिश हो रही है ।
नगर के सभी सड़कों पर बरसात का पानी जमा हुआ है जिसके कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है । सवारी आवागमण में समस्या हो रही है । विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या अत्यन्त न्यून है । नगर के कई घरों में पानी घुस गया है । लोग अपने अपने घरों से पानी निकालने में लगे हैं । दूसरी ओर स्थानीय लोग नगरपालिका को दोषी ठहरा रहे हैं । उनका कहना है कि समय में नाला निकास प्रणाली को व्यवस्थित किया गया होता तो इस तरह की अवस्था नहीं होती ।


