भारतीय राजदूतावास द्वारा बुढानीलकण्ठ धर्मशाला का उद्घाटन
काठमांडू । नेपाल के सम्माननीय उपराष्ट्रपति श्री रामसहाय प्रसाद यादव ने काठमाडौं जिला के बुढानीलकण्ठ नगरपालिका–३ में निर्मित बुढानीलकण्ठ धर्मशाला (अतिथि गृह) का मिति २०८० आषाढ २० गते उद्घाटन किया है । बुढानीलकण्ठ मन्दिर के मठाधीस स्वामी निगमानन्द, प्रतिनिधिसभा सदस्ययों श्री गगन कुमार थापा और श्री प्रदिप पौडेल, भारतीय राजदूतावास, काठमाडौं के नियोग उप–प्रमुख श्री प्रसन्न श्रीवास्तव, गुठी संस्थान के प्रमुख श्री डा. शिवराज पण्डित, बुढानीलकण्ठ मन्दिर समिति के प्रतिनिधि तथा नेपाल सरकार के और भारतीय राजदूतावास के पदाधिकारियों की इस उद्घाटन समारोह में उपस्थिति थी ।
भारत सरकार के करीब नेरु ५ करोड अनुदान सहयोग में इस धर्मशाला का निर्माण हुआ है । नेपाल के सांस्कृतिक सम्पदा क्षेत्र में भूकम्प के बाद पुनर्निर्माण अनुदान अन्तर्गत इस परियोजना का निर्माण हुआ है । नवनिर्मित साढे तीन तल्ले यह धर्मशाला बुढानीलकण्ठ मन्दिर में आने वाले हजारौं तीर्थयात्रियों के सेवा प्रदान करेगा । नेपाल के पवित्र साँस्कृतिक एवम् धार्मिक स्थलों में से बुढानीलकण्ठ मन्दिर का बहुत महत्व है ।



