Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गोरखपुर की “लेडी डन” गीता तिवारी भैरहवा से गिरफ्तार

 

हिमालिनी सवाददाता /रूपन्देही, महेश गुप्ता ।  भैरहवा: भारत के गोरखपुर की “लेडी डन ” के नाम चर्चित गीता तिवारी को रुपन्देही प्रहरी ने भैरहवा से किया गिरफ्तार ।

जानकारी के मुताबिक कई स्थानो पर गीता तिवारी ने चौरी, लुट, हत्या जैसे मामले में संलग्न रहने के आरोप में भारती से जमानत पर रिहा हुई। गीता तिवारी को रुपन्देही प्रहरी ने बिभिन्न स्थानो पर चोरी और घटना में संलग्न रहने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
रुपन्देही प्रहरी प्रमुख प्रहरी उपरिक्षक भरत बहादुर विश्वकर्मा ने बताया की भैरहवा में हुए सिलसिलेवार चोरी घटना की मूख्य आरोपी भारत के गोरखपुर निवासी ४३ बर्षिय गीता तिवारी ने सिद्धार्थनगर नगरपालिका वडा नम्बर ३ निवासी हेमन्त कुमार हलवाई के घर से सोने का गरगहना मूल्य ५० लाख बराबर का चोरी के घटना में संलग्न रही।

यह भी पढें   कीर्तिपुर होल्डिङ सेंटर में कथित पुलिस ज्यादती पर राजेन्द्र महतो ने उठाए सवाल, अस्पताल में माजिद अंसारी से की मुलाकात

इसी सिद्धार्थनगर नगरपालिका वडा नम्बर ३ निवासी डाक्टर नरेन्द्र चौधरी के घर से सोने, चाँदी का गहना, ल्यापटप और ३ लाख ८० हजार रुपैया चोरी में संगलन ।

सिद्धार्थनगर नगरपालिका वडा नम्बर ८ निवासी हुमनाथ पाण्डे के घर से ६० हजार नगद के साथ ल्यापटप, मोबाईल, सोने का अंगूठी चोरी में संलग्न ।

सिद्धार्थनगर नगरपालिका वडा नम्बर ९ निवासी श्याम सुन्दर अग्रवाल के घर से सोने का गहना, ल्यापटप मोबाईल लगायत नगद १ लाख १५ हजार लूट मे संगलन प्रहरी दावा किया है।

यह भी पढें   दुर्गा प्रसाईं को हिरासत में लेकर प्रहरी ने घर तक पहुँचाया

प्रहरी टीम ने गीता तिवारी को सिद्धार्थनगर नगरपालिका वडा नम्बर ३ निवासी दिपक यादव के घर से गिरफ्तार किया है। साथ मे कटुवा पेस्तोल जैसे दिखने वाला पेस्तोल १, केएफ ७ दशमलव ६५ लिखा गोली ३ राउण्ड, २ खुकुरी, १ चक्कु, सलाई रिन्च ३, छिनी १, एक मोटरसाईकल, भारतीय नम्बर प्लेट स्कुटि १, ग्यासकटर, ७ हजार ६ सौ ६५ नेपाली रुपया और ५ हजार ४ सौ ४५ भारतीय रुपया बरामद किया हैं। प्रहरी ने चोरी एवं डैकती सम्बन्धि कसुर में ५ दिन म्याद थप कर अनुसन्धान किया जा रहा है । हातहतियार एवं खरखजाना सम्बन्धि कसुर के साथ पूछताछ और तिवारी के समूह के अन्य सदस्य लोगो का तलास जारी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *