पाकिस्तान और इंडोनेशिया में एक बार फिर से भूकंप के झटके
पाकिस्तान और इंडोनेशिया में शुक्रवार तड़के एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, दोनों देशों में भूकंप की अलग-अलग तीव्रता मापी गई। पाकिस्तान में जहां भूकंप की तीव्रता 4.3 रही, वहीं इंडोनेशिया में 5.6 तीव्रता के झटके लगे।
पाकिस्तान में 4.3 तीव्रता का भूकंप
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में शुक्रवार को 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। जिसकी गहराई 170 किमी बताई गई। एनसीएस के अनुसार, भूकंप पांच बजकर 11 मिनट पर आया और भूकंप का केंद्र अक्षांश 31.22 और देशांतर 70.21 पर पाया गया। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


