Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मानसूनी रेखा नेपाल की ओर, कल (सोमवार) से कई जगहों पर पानी पड़ने की संभावना

 

काठमांडू, २४ असार
आज कोशी, गण्डकी, लुम्बिनी और सुदूरपश्चिम प्रदेश के एक–दो स्थान में भारी वर्षा होने की सम्भावना है । यह जानकारी जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के मौसम पूर्वानुनमान महाशाखा ने दी है । कल (सोमवार) से कई स्थानों में पानी पड़ने का पूर्वानुमान महाशाखा द्वारा की गई है ।
महाशाखा के अनुसार मानसुनी रेखा कल से सरदर स्थान से उत्तर की ओर आ रही है । जिसकी वजह से कल से नेपाल के कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है । वर्षा के समय में बाढ़, तथा भूस्खलन होने की संभावना के कारण आम नागरिको से सतर्कता अपनाने के लिए जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने अनुरोध किया है ।
‘सडक तथा हवाई यातायात, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन तथा अन्य क्षेत्रों से दैनिक जनजीवन समेत प्रभावित हो सकती है । महाशाखा ने जानकारी देते हुए अनुरोध किया है कि तेज हवा के साथ भारी बारिश होगी , बिजली चमकने के साथ मेघ गर्जन, बजिली चमकने, गेग्रान बहाव, बाढ़, भूस्खलन के कारण से होने वाले जोखिम या क्षति से बचने के लिए आवश्यक सतर्कता अपनाए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *