बैंकिङ प्रणाली में अधिक तरलता, २० अरब रपये खिंच रहा है राष्ट्र बैंक
काठमांडू, ११ जुलाई । बैंकिङ प्रणाली में अधिक तरलता होने के कारण राष्ट्र बैंक विभिन्न बैंकों से २० अरब रुपये बजार से खिंच रहा है । बैंकिङ प्रणाली में पैसा होना बैंकिङ भाषा में अपधिक तरलता कहा जाता है । राष्ट्र स्रोत के अनुसार आज ही रिभर्स रिपो जारी कर २० अरब रुपये खिचा जा रहा है । अन्तर बैंक व्याज दर १ प्रतिशत में आया गया है, जिसके चलते राष्ट्र को ऐसा कमद उठाना पडा है । बैंकिङ प्रणाली से इसतर खिंचा गया पैसा २ हफ्तो के लिए रहेगा ।
बताया गया है कि आज के दिन बैंक में निक्षेप संकलन अधिक है, लेकिन उसके अनुसार कर्जा प्रवाह नहीं हो पा रहा है । कर्जा लेनेवालों की अभाव में बैंक में निमेश के लिए योग्य रकम अधिक जमा हो रहा है । चालू आर्थिक वर्ष खत्तम होने जा रहा है, इस वक्त सरकार की ओर से भी अधिक खर्च किया जाता है । परिणामतः बैंक में तरलता अधिक हो जाता है । केन्द्रीय बैंक कि तथ्यांक अनुसार बैंकों कि सिडी रेसियो ८२ प्रतिशत में आ गया है, जो ९० प्रतिशत आसपास होना चाहिए था ।

