मलमास के अवसर पर शाही स्नान की तैयारी हेतु बैठक हुई आयोजित
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। नेपाल के महोतरी जिला के लोहार पट्टी वार्ड ४खुट्टा पिपड़ाढी में गेरूका नदी में मलमास के अवसर पर १८जुलाई(मंगलवार )को शाही स्नान के लिए जानकी मंदिर से किशोरी की डोली गाजे बाजे के साथ जानकी मंदिर के महंत की अगुवाई में सैकड़ों साधु -संत तथा हजारों श्रद्धालु पैदल बाईक,चार पहिया के साथ गेरूकाधाम पहुंचेंगे, सैकड़ों साधु-संत जानकी मंदिर के महंत महामंडलेश्वर श्री राम तपेश्वर दास बैष्णव के साथ पहला शाही स्नान करेंगे। इस शाही स्नान तथा गेरूकाधाम के मलमास मेला की तैयारी हेतु सोमवार की सायं जानकी मंदिर के शीश महल में एक बैठक महंत राम तपेश्वर दास बैष्णव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।जिसमें निर्णय लिया गया कि इसकी सफल आयोजन के लिए जनकपुरधाम उप महानगरपालिका तथा लोहारपट्टी नगरपालिका इसमें पूर्ण सहयोग करें।अस्थायी शौचालय, महिला केलिए स्नान के बादबस्त्र बदलने के लिए टेंट, पेयजल तथा रोशनी के व्यवस्था केसाथ सुरक्षा के लिए महोतरी तथा धनुषा जिला प्रशासन सपहले करने,मलमास मेला के एक महीने तक बस मेलास्थल तक चलाने जैसे की महत्वपूर्ण बिषयों पर चर्चा हुई। बैठक में बिधायक रामाशीष यादव, मैथिली विकास कोष के अध्यक्ष जीवनाथ चौधरी, पर्यावरण विद सुरेश शर्मा,विश्व हिन्दू परिषद के धनुषा जिला अध्यक्ष संतोष साह, मां जानकी वस व्यवसायी संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, समाजसेवी अमर चंद्र अनिल, मोहन कुमार साह, हरिश्चंद्र यादव , बिष्णु कुंवर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

