Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोशी, मधेस और बागमती में भारी वर्षा

 

काठमांडू, २८ असार । आने वाले दो दिनों में पूर्वी नेपाल में ज्यादा बारिश होने की जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने जानकारी दी है ।
मौसम विभाग ने बताया है कि आज और कल नेपाल के पूर्वी और मध्य भेग में तथा परसो पश्चिम भेग में भारी बारिश होने की सम्भावना है । आज और कल दो दिन तराई के विभिन्न जिलाओं में तेज हवा चलने की भी सम्भावना है ।
अभी कोशी, मधेस, बागमती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश में हल्का से मध्यम वर्षा हो रही है । कोशी और मधेश के एक–दो स्थानों में भारी वर्षा भी हुई है ।
‘वर्षा की सम्भावना आज, कल और परसो तीन दिन है । आज और कल भारी वर्षा की सम्भावना है । परसो सुदूरपश्चिम में भारी वर्षा की सम्भावना है । आज और कल पूर्वी और मध्य भाग में भारी वर्षा की सम्भावना है ।
आज रात भर प्रदेश १ और मधेस प्रदेश में वर्षा हुई है । प्रदेश १ सुनसरी के धरान, चतरा, झापा के कनकाई, अनारमणि बिर्ता, चन्द्रगढ़ी एयरपोर्ट तथा आसपास के क्षेत्र में आज सुबह से ही मध्यम से लेकर भारी वर्षा मापन हुई है ।
इसी तरह बीति रात बागमती प्रदेश के मकवानपुर और आसपास के कुछ स्थानों में भी मध्यम से भारी वर्षा मापन किया गया है ।
कोशी और बागमती प्रदेश के इन क्षेत्र में आकस्मिक बाढ़ आने के कारण तटीय क्षेत्र तथा होचा भूभाग में रहने वालों से उच्च सतर्कता अपनाने के लिए बाढ़ सूचना केन्द्र ने आग्रह किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *