Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान के कराची में 150 वर्ष पुराने हिंदू मंदिर को किया ध्वस्त

 


पाकिस्तान के कराची में लगभग 150 वर्ष पुराने हिंदू मंदिर को ढहा दिया गया है। भूमाफिया लंबे समय से मंदिर की जमीन पर नजर गड़ाए बैठे थे। मंदिर की जमीन हड़पने के लिए ढांचे को पुराना और खतरनाक घोषित किया गया और उसके बाद ध्वस्त कर दिया गया। इस बात से स्थानीय हिंदू समुदाय सदमे में है। कराची के सोल्जर बाजार में स्थित मारी माता मंदिर को शुक्रवार रात पुलिस बंदोबस्त की मौजूदगी में बुल्डोजर से गिराया गया। क्षेत्र में श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर की देखरेख करने वाले रामनाथ मिश्र महाराज ने कहा, ‘अंधेरे में ही अधिकारियों ने यह कदम उठाया और हमें इस बारे में सूचित भी नहीं किया गया।’

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 18 जुन 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

उन्होंने कहा कि लोग बताते आए हैं कि इसके परिसर में खजाना दबा हुआ है। यह मंदिर 400 से 500 वर्ग गज क्षेत्र में फैला हुआ है। वर्षों से भू माफियाओं और डेवलपरों की इस जमीन पर नजर थी। वहीं, स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि मंदिर का संचालन करने वाला कराची का मद्रासी हिंदू समुदाय ने पुराने और खतरनाक ढांचे को ढहाए जाने पर सहमति दी थी।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *