सैकड़ों लोगों ने जनमत पार्टी की सदस्यता ग्रहण कीं
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। गुरुवार को धनौजी गांवपालिका वार्ड ५बहुअर्वा गांव मेंडा.प्रसन्न झा के प्रमुख आतिथ्य तथा बिजय साह पर्यवेक्षक की उपस्थिति में तदर्थ समिति का गठन किया गया।इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने बिभिन्न पार्टी त्याग कर जनमत पार्टी की सदस्यता ग्रहण कीं। पार्टी प्रवेश करने वालों को डा.प्रसन्न झा ने माला पहनाकर कर स्वागत किया।सरोज मंडल की अध्यक्षता में ५१सदस्यीय बार्ड तदर्थ समिति तथा सलाहकार समिति भी गठन किया गया। मौके पर सुरेश साह, जनकपुरधाम नगर संयोजक रंजित राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


