युरोपियन यूनियन की ओर से नेपाल को ११ अर्ब का अनुदान सहयोग
काठमांडू, २२ जुलाई । युरोपियन यूनियन ने नेपाल को ११ अर्ब रुपयोग का अनुदान सहयोग प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है । ‘सभी के लिए गुणस्तरीय शिक्षा और जलवायु परिर्वतन के प्रति स्थानीय अनुकूलन’ शीर्षक में उक्त सहयोग राशी प्राप्त होनेवाला है । सहयोग संबंधी सम्झौता पत्र में नेपाल सरकार और युरोपेली संघ के बीच हस्ताक्षर हुई है ।
अर्थ मन्त्रालय में आयोजित कार्यक्रम में नेपाल सरकार की ओर से अर्थसचिव अर्जुन प्रसाद पोखरेल और संघ की ओर से नेपाल के लिए ईयू के राजदूत नोना डेप्रोज ने हस्ताक्षर किया है । अर्थमन्त्रालय स्रोत के अनुसार विशद्यालय शिक्षा के लिए ५० मिलियन युरो अर्थात् ७ अरब ३८ करोड रुपये बराबर की अनुदान सम्झौता हुई है । इसीतरह जलवायू परिवर्तन के प्रति स्थानीय अनुकूल शीर्षक में २२ मिलियन अर्थात् ३ अरब ३५ करोड रुपये बराबर की अनुदान सम्झौता हुई है ।

