Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भाजपा के निमंत्रण पर दिल्ली गई माओवादी नेता की टीम वापस आई

 

काठमांडू.

नेकपा माओवादी केंद्र की टीम देश लौट आयी है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निमंत्रण पर एक सप्ताह पहले नई दिल्ली गई माओवादी केन्द्र की  टीम वापस आ गई है।
पार्टी उपाध्यक्ष पंपा भुसाल के नेतृत्व में नई दिल्ली गई टीम शुक्रवार की रात  लौट आई। भुशाल के नेतृत्व वाली टीम में सचिव चक्रपाणि खनाल, स्थायी समिति सदस्य सत्या पहाड़ी, केंद्रीय सदस्य सुरेश कुमार राय और रामेश्वर राय यादव शामिल थे।

यह भी पढें   विराटनगर के एवरेस्ट स्कूल के छात्र स्पेन में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व, ईएमयूएन में भागीदारी

नई दिल्ली की एक सप्ताह की यात्रा के दौरान, भुशाल के नेतृत्व वाली टीम ने पार्टी मुख्यालय में भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और अन्य से मुलाकात की। दोनों पार्टियों के बीच भाईचारे का रिश्ता बढ़ाने के लिए बीजेपी ने माओवादी केन्द्र को आमंत्रित किया था. भाजपा दुनिया भर के राजनीतिक दलों के साथ संबंध बढ़ाने के लिए विभिन्न देशों की पार्टियों को आमंत्रित कर रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *