Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन में बाढ़ से अब तक 20 लोगों की मौत और 27 लोग लापता

 

बीजिंग, रायटर।

चीन की राजधानी बीजिंग और इसके आसपास के जिलों में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति बन गई है। बाढ़ से अब तक 20 लोगों की मौत हो गई है और 27 लोग लापता हैं।

सोमवार तक 260 मिमी बारिश दर्ज
बता दें कि शनिवार से सोमवार तक 260 मिमी बारिश दर्ज की गई है। भारी बारिश के कारण राजधानी में रेलवे स्टेशनों को बंद करना पड़ा है। 400 से ज्यादा उड़ानें रद कर दी गई हैं।

यह भी पढें   एकाग्रता वह शक्ति है, जो बिखरी हुई ऊर्जा को उपलब्धि में बदल देती है : बिमल सरार्फ,

मेट्रो व रेल सेवा निलंबित
वहीं, मेट्रो लाइन को मंगलवार से निलंबित कर दिया गया है। सोमवार रात से 100 से अधिक सड़कों पर यातायात बंद है। बाढ़ में फंसे 52 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बीजिंग के लिए इस वर्ष वर्षा का स्तर असामान्य है। 2012 के बाद से सबसे ज्यादा वर्षा इस वर्ष जुलाई में रिकार्ड किया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com