Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू उपत्यका में भारी वर्षा, आम नागरिक से सतर्क रहने के लिए किया गया आग्रह

 

काठमांडू, २३ सावन

लगातार हो रही बारिश के कारण काठमांडू उपत्यका के सभी नदी और खोला में पानी तेजी से बढ़ रही है । जिसके कारण बाढ़ आने की संभावना है । बाढ़ पूर्वानुमान महाशाखा ने बाढ़ आने को लेकर आम नागरिक से आज सुबह ११ बजे तक सर्तक रहने का आग्रह किया है ।
काठमांडू उपत्यका के बुढानीलकण्ठ, सुन्दरीजल, नगरकोट और आसपास भारी बारिश हो रही है । वर्षा के कारण विष्णुमती, धोबीखोला, मनोहरा आदि में पानी अपने सतह से बहुत ज्यादा बढ़ गई है ।
बाढ़ की संभावना को देखते हुए नदी तटीय क्षेत्रों में रह रहे तथा किनारे के सड़क से यात्रा करने वालों को आज ११ बजे तक उच्च सतर्कता अपनाने के लिए आग्रह किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com