भारतीय बाणिज्य महादूतावास ने आयोजित किया योद्धा सम्मान
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज द्वारा चितवन जिला के भू.पू.सैनिक कल्याणकारी क्लब चितवन के सह आयोजन मेश्रावण20को सी.एम.टी.रिसोर्ट में “वरिष्ठ योद्धा सम्मान” आयोजित किया गया। कार्यक्रम भारत के विदेश मंत्रालय के मुख्य कार्यक्रम में promotion of cultural with diaspora(PCTD) अन्तर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। चितवन जिला के विभिन्न क्षेत्रों में निवास करने वाले भारतीय सेना से अवकाश प्राप्त भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में 75बर्ष से अधिक 45भूतपूर्व सैनिकों को शाल तथा लव आप टोकन देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नेपाली सेना के अवकाश प्राप्त ब्रिगेडियर जेनरल डा.प्रेम सिंह बस्नेत प्रमुख अतिथि तथा भारतीय सेना के अवकाश प्राप्त कर्नल धन बहादुर थापा विशेष अतिथि थे। प्रमुख अतिथि अवकाश प्राप्त ब्रिगेडियर जनरल डा.प्रेम सिंह बस्नेत ने भारत सरकार आम नेपाली खासकर पूर्व सैनिक को हक हित का ख्यालरखने हेतु भारत सरकार की प्रशंसा की। बिशिष्ट अतिथि पद से वोलते हुए अवकाश प्राप्त कर्नल धन बहादुर थापा ने भारत सरकार द्वारा भूतपूर्व सैनिक तथा उनके परिवार को कल्याणकारी योजनाएं की जानकारी दी। भारतीय बाणिज्य महादूत नितेश कुमार ने कहा कि डायस्पोरा के साथ सांस्कृतिक संबंध के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना,असम राइफल्स तथा केन्द्रीय सशस्त्र बल में नेपाल के पूर्व सैनिकों का अहम योगदान है। भारतीय बाणिज्य महादूत ने सभी को भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज में 15अगस्त को झंडोतोलन में सभी को आमंत्रित भी किए। कार्यक्रम में शिक्षक,छात्र, पत्रकार सहित विभिन्न पेशा से जुड़े 50लोगो के अलावा सैनिक परिवार के 200से अधिक की सहभागिता थीं। आजादी के अमृत महोत्सव (भारत@75) के समापन एक हिस्सा यह कार्यक्रम था।


