लायंस क्लब ऑफ बिराटनगर ने लगाया रक्तदान शिविर माला मिश्रा कोशी प्रदेश नेपाल

माला मिश्रा कोशी प्रदेश नेपाल । लाइंस क्लब ऑफ बिराटनगर अपना वार्षिकोत्सव विभिन्न सेवामुलक कार्यक्रम आयोजित कर मनाया । इस मौके पर बिराटनगर के कटहरी में स्वास्थ्य शिविर में लगभग 123 लोगो ने रक्तदान किया । लायंस के पूर्व डिस्टिकट गवर्नर फूल कुमार लालवानी ने बताया कि एक सप्ताह का विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए , जिसमे सभी सदस्यगण सेवा दिया है । शिविर में कार्यक्रम के मुख्य संयोजक घनश्याम काबरा , संस्थापक सदस्य मूलचन्द्र राठी , नंदकिशोर राठी ,बिपीन काबरा ,संजय सोमानी ,श्रीप्रकाश महेश्वरी ,राजेश लखोटिया तथा लायंस क्लब ऑफ बिराटनगर के अध्यक्ष हेमंत मारू के अलावा दर्जनों सदस्य तथा मेडिकल टीम सक्रिय रह सेवा दिया ।

