जनमत पार्टी की अनिता देवी आज शपथ लेंगी
काठमांडू, २९ सावन
सीके राउत नेतृत्व की जनमत पार्टी पुनः एकबार सरकार में सहभागी हो गई है । जिसके अनुसार जनमत पार्टी से मन्त्री के लिए सिफारिस हुई अनितादेवी साह आज पद तथा गोपनियता की शपथ शितल निवासस्थित राष्ट्रपति कार्यालय में सुबह १०ः०० बजे लेने वाली है ।
सरकार के नेतृत्व कर रहे पुष्पकमल दाहाल (प्रचण्ड) नेतृत्व के नेकपा माओवादी केन्द्र के पदाधिकारी बैठक ने संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन मन्त्री अमनलाल मोदी को वापस बुला लिया है और वहीं जनमत पार्टी की साह मन्त्री नियुक्त होने वाली हैं ।
कल हुई माओवादी के पदाधिकारियों की बैठक में सामान्य प्रशासन मन्त्री मोदी को वापस बुलाने का निर्णय किया गया उसके बाद नवनियुक्त मन्त्री साह को प्रधानमन्त्री दाहाल उसी मन्त्रालय की जिम्मेदारी देंगे या नही ये निर्णय अभी तक नहीं हुआ है ।

