एमाले, रास्वपा के सांसदों द्वारा लगाए गए नाराबाजी के बाद संसद स्थगित
काठमांडू, २९ सावन
प्रतिपक्षी दलों के अवरोध के कारण प्रतिनिधिसभा की बैठक एक सप्ताह के लिए स्थगित की गई है । सोमवार की बैठक में प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा एमाले, राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के सांसदों ने उठकर नाराबाजी करना शुरु कर दिया । नारेबाजी के बाद बैठक आगामी भादव ३ गते दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित हुई है । क्विन्टल सोना तस्करी प्रकरण में उच्चस्तरीय छानबिन समिति गठन की मांग करते हुए प्रतिपक्षी सांसदों ने नाराबाजी शुरु की । बैठक में नेपाली कांग्रेस के सांसद सुनिल शर्मा और एमाले के सांसद मानवीर राई ने अपनी धारणा रखी थी ।

