राष्ट्रीय सभा अन्तर्गत के दोनों समिति की बैठक आज
काठमांडू, ३० सावन
राष्ट्रीय सभा अन्तर्गत दोनों समितियों की बैठक आज हो रही है । प्रमुख प्रतिपक्षी एमाले सोना तस्करी के विषय में उच्चस्तरीय छानबिन समिति गठन की मांग करते हुए संघीय संसद अवरुद्ध कर रहे हैं । ऐसे समय में राष्ट्रीय सभा की दिगो विकास तथा सुशासन और प्रत्यायोजित व्यवस्थापन तथा सरकारी आश्वासन समिति की बैठक आज सुबह ११ बजे बुलाई गई है । संसद सचिवालय सिंहदरबार में होने इस बैठक में दलित समुदाय के विभेद और उत्पीडन को अन्त कर सामाजिक साँस्कृतिक, आर्थिक, राजनीतिक समानता, समृद्धि और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के विषय में राष्ट्रीय सभा से स्वीकृत संकल्प प्रस्ताव कार्यान्वयन के अवस्था के विषय में चर्चा की जाएगी । ये जानकारी सचिवालय ने दी है ।
इसी तरह प्रत्यायोजित व्यवस्थापन तथा सरकारी आश्वासन समिति की बैठक आज १२ बजे बुलाई गई है । बैठक में मधेश प्रदेश में सम्पन्न कार्यक्रम की समिक्षा, सुदूरपश्चिम और लुम्बिनी प्रदेश में आयोजना किए गए कार्यक्रम के विषय में चर्चा की जाएगी । राष्ट्रीय सभा की बैठक बुधवार १ बजे बुलाई गई है । प्रतिनिधिसभा की बैठक भादव ३ गते तक के लिए स्थगित कर दी गई है

